मोदी चाहें तो 10 मिनट में राम मंदिर पर बन सकता कानून: शिवसेना

शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा राम मंदिर पर कोई बिल लाता है तो हमारी पार्टी उसका समर्थन करेगी, लेकिन प्राइवेट बिल से राम मंदिर निर्माण नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर पूरा भरोसा है अगर वो चाहें तो राम मंदिर का निर्माण करा सकते हैं.

शिवसेना नेता ने कहा कि राम मंदिर के लिए प्राइवेट बिल ला रहे हैं तो लाए, लेकिन प्रधानमंत्री और संघ प्रमुख राम मंदिर निर्माण के लिए तारीख बताएं. उन्होंने कहा कि 2019 से पहले ही राम मंदिर बन सकता हैं. हमारे पास मंदिर बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत हैं. 2019 चुनाव से पहले राम मंदिर के लिए फैसला नहीं लिया तो चुनाव में इतनी सीटें नहीं आएंगी.

संजय राउत ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर चाहेंगे तो दस मिनट में राम मंदिर पर कानून बन जाएगा. उन्होंने कहा कि इस सरकार को जगाने के लिए हमारी पार्टी के नेता उद्धव ठाकरे 25 नंवबर को अयोध्या जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कई मामले पेंडिंग रहते हुए सरकार ने उस पर कानून बनाए हैं और अध्यादेश भी लाए गए हैं. इसलिए सरकार को अब समय बर्बाद नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही संजय राउत ने कहा कि कोर्ट को इस मुद्दे पर जनभावना को समझना चाहिए.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले पर जेडीयू क्या कह रही हैं, हमें फर्क नहीं पड़ता हैं. नीतीश कुमार ने क्या नहीं कहा, लेकिन आज फिर से मोदी जी के साथ हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर कब बनेगा इसकी तारीख सरकार को जनता को बतानी चाहिए.

संजय राउत ने कहा कि अगर सरकार इस मुद्दे पर जल्दी ही कानून नहीं बनाती हैं तो लोकसभा चुनाव में नुकसान होगा. 2019 के चुनाव में 281 सदस्यों वाली स्थिति नहीं रहेगी.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पांचवें वनडे में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. धोनी का बल्ला भले ही खामोश है और वो रन नहीं बना पा रहे है, लेकिन विकेट के पीछे उनका जलवा जारी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें वनडे में धोनी ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीरोन पॉवेल का शानदार कैच लपका और इसी के साथ ही माही के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. 

दरअसल, धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

इसी के साथ ही धोनी वनडे इंटरनेशनल में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने के मामले में दुनिया के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं. कीरोन पॉवेल धोनी का वनडे में विकेट के पीछे 425वां शिकार हैं. धोनी ने अपने वनडे करियर में खेले 332 मैचों में 310 कैच और 115 स्टंपिंग के साथ कुल 425 शिकार किए हैं. वनडे इंटरनेशनल में अब धोनी से अधिक शिकार ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (482) के नाम दर्ज हैं. जबकि मार्क बाउचर के नाम 424 शिकार दर्ज हैं, जो अब धोनी से पिछड़कर चौथे नंबर पर खिसक गए हैं.

Comments