boAt का स्मार्ट स्पीकर 3,199 रुपये में लॉन्च, चलेगा वॉयस कमांड से

भारत में स्मार्ट स्पीकर सेगमेंट में काफी चुनिंदा स्पीकर्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. फिलहाल बाजार में जो बहुतायत में स्मार्ट स्पीकर्स मौजूद हैं वो खुद वॉयस असिस्टेंट टेक्नोलॉजी डेवलपर्स द्वारा ही उतारे जाते हैं. इसमें Alexa के साथ वाले Amazon Echo सीरीज और गूगल असिस्टेंट के साथ Google Home सीरीज का नाम शामिल है. अब स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट से लैस कई स्पीकर्स और हेडफोन्स दूसरे ब्रांड्स की ओर से भी आ रहे हैं. इस बीच Boat ने अपना अमेजन Alexa बेस्ड नया  Stone 700A स्मार्ट स्पीकर उतारा है.

Boat Stone 700A की कीमत 3,199 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे अमेजन इंडिया की साइट से खरीद सकते हैं. इसमें बिल्ट-इन Alexa कनेक्टिविटी दी गई है. Alexa अमेजन द्वारा तैयार की गई वॉयस असिस्टेंट टेक्नोलॉजी है. इसका इस्तेमाल Boat Stone 700A स्पीकर में किया गया है. ताकि वॉयस कमांड दिया जा सके. इस स्पीकर में एक डेडीकेटेड Alexa बटन दिया गया है, जिससे Alexa को शुरू किया जा सकता है. ग्राहक बोट निरवाना ऐप का भी इस्तेमाल Alexa का उपयोग करने के लिए कर सकते हैं.

बोट के मुताबिक, सर्विस के सारे फंक्शन को इनेबल के लिए अमेजन अलेक्सा के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस स्पीकर में 5W फुल रेंज ड्राइवर्स, 95-18,000Hz तक फ्रिक्वेंसी रेंज, 2,000mAh बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑक्स केबल और ब्लूटूथ दिया गया है. ये स्पीकर IPX6 रेटिंग वाला है. यानी ये वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं. रग्ड डिजाइन होने की वजह से कंपनी के दावे के मुताबिक ये ड्रॉप रेसिस्टेंट भी है. इसे माइक्रो-USB पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है.  

याद के तौर पर बता दें हाल ही में बोट ने Stone SpinX वायरलेस स्पीकर को भारत में लॉन्च किया था. कंपनी ने इसकी कीमत 2,699 रुपये रखी थी. इसमें एक फीचर था, जिससे दो स्पीकर्स को वायरलेस तरीके से कनेक्ट किया जा सकता है और साउंड आउटपुट को बढ़ाया जा सकता है. बोट के प्रोडक्ट्स अपनी कीमत आसान उपलब्धता के चलते बाजार में अच्छी पकड़ बना रहे हैं.

शाह ने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडे किसी को पर्चा भी नहीं डालने देते. बीजेपी समेत दूसरे दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई. अमित शाह ने कहा कि ऐसी गलती लोकसभा चुनाव में मत करना, नहीं तो बीजेपी का कार्यकर्ता आपकी ईंट से ईंट बजा देगा. अमित शाह ने कहा कि इस चुनाव में सैंट्रल फोर्स तैनात रहेगा और चुनाव आयोग की टीम रहेगी, इसलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस बंगाल में संगीत की गूंज सुनाई पड़ती थी, उसी बंगाल में आज बम के धमाकों की गूंज सुनाई देती है.

अमित शाह ने बंगाल के लिए अपनी सरकार के कल्याणकारी काम भी गिनाए. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने बंगाल को भरपूर सहयोग किया. शाह ने दावा किया कि हमारी सरकार ने यूपीए से ढाई गुना ज्यादा पैसा बंगाल को दिया है. साथ ही उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि बीजेपी बंगाल की जनता के लिए लड़ेगी. अमित शाह ने ये भी कहा कि उनकी सरकार जनता को सिंडिकेट टैक्स से बचाएगी.

19 जनवरी को कोलकाता में हुई विपक्षी नेताओं की रैली पर भी अमित शाह ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जिस गठबंधन की रैली में भारत माता की जय का जयकारा न लगता हो, वन्दे मातरम् के नारे नहीं लगते हों, वो देश का क्या भला करेंगे?

Comments