हनोई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच दो दिन में दो बार मुलाकात हुई। हालांकि दोनों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ। व्हाइट हाउस किसी भी तरह की डील साइन होने की पुष्टि की। बुधवार को दोनों नेताओं ने साथ में डिनर भी किया था। ट्रम्प ने कहा कि वह किसी भी तरह के नतीजे की जल्दी में नहीं हैं। परिणाम पाने के लिए हमें वक्त का इंतजार करना होगा।
'हम सही डील करना चाहते हैं'
ट्रम्प ने कहा, "हमें कोई जल्दी नहीं है और हम सही डील करना चाहते हैं।" ट्रम्प और किम ने हनोई के मेट्रोपोल होटल में मुलाकात की। वहीं, किम ने बेहतर नतीजे हासिल करने के लिए अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश करने के लिए कहा। मुलाकात के बाद दोनों नेता साथ में पैदल भी चले। किम ने यह भी कहा कि अगर मैं परमाणु हथियार खत्म नहीं करना चाहता तो यहां (हनोई में) नहीं होता।
हनोई रवाना होते वक्त ट्रम्प ने ट्वीट कर किम के साथ बातचीत सफल होने की बात कही थी। ट्रम्प ने यह भी कहा कि पूरी तरह से परमाणु हथियार खत्म करने के बाद उत्तर कोरिया तेजी से आर्थिक शक्ति का केंद्र बन जाएगा। मुझे उम्मीद है किम समझदारी भरा फैसला लेंगे।
पहली मुलाकात के बाद कोई टेस्ट नहीं किया
12 जून 2018 को ट्रम्प के साथ पहली ऐतिहासिक मुलाकात के बाद उत्तर कोरिया ने कोई बैलिस्टिक मिसाइल-परमाणु परीक्षण नहीं किया है। इससे पहले किम जोंग उन हाइड्रोजन समेत 6 परमाणु परीक्षण कर चुके थे।
भारत ने बुधवार को पाकिस्तान को एक डॉजियर सौंपा जिसमें पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने की बात कही गई है। विदेश मंत्रालय ने भारत में पाक के कार्यवाहक उच्चायुक्त को यह डॉजियर सौंपा। मंत्रालय ने हमले पर उच्चायुक्त से कड़ा विरोध जताया।
अमेरिका की सलाह- बातचीत से तनाव कम करें भारत-पाक
अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान से कहा है कि सीमा पार सैन्य गतिविधियों को बंद करें और आपस में बातचीत से तनाव कम करें। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पाक से कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों के मुताबिक अपनी जमीन पर आतंकियों के पनाहगाह न बनने दे।
पायलट एसोसिएशन का पाक के खिलाफ कार्रवाई को समर्थन
इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) ने एक लेटर जारी करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन देने के बात कही है। लेटर में कहा गया है कि पायलट के रूप में हम अपने देश की सेवा करने के लिए सशस्त्र बलों के बाद खुद को रक्षा की दूसरी पंक्ति मानते हैं। आईसीपीए एक देशभक्त और जिम्मेदार यूनियन होने के नाते सभी ऑपरेशनों में पूर्ण सहयोग करेगा।
पाक के एक एफ-16 को मार गिराया था
पाकिस्तान ने बुधवार सुबह भारत के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर किया था। तीन पाकिस्तानी एयरबेस से 10 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और इनमें से 3 पुंछ और राजौरी में घुस आए। इनके निशाने पर भारतीय सैन्य ठिकाने थे। वायुसेना ने घुसपैठ का जवाब देने के लिए 2 मिग-21 और 3 सुखोई-30 भेजे। मिग के पायलट ने एक पाकिस्तानी एफ-16 मार गिराया। इस दौरान मिग क्रैश होने के चलते पाक ने हमारे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को बंदी बना लिया।

Comments
Post a Comment